पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म मामले में आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर सौंपा

दुष्कर्म मामले में आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड पर सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

खेड़ी शीला में गत दिनों बकरियां चरा रही बालिका को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गच्छीपुरा पुलिस ने मेड़ता कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि खेड़ी शीला से 3 मई को दिन में खेत बकरियां चराने गई एक नाबालिग को दो युवक इटावा लाखा निवासी चैनाराम पुत्र मोतीराम एवं हुलढ़ाणी निवासी नानूराम पुत्र भीयांराम मेघवाल जबरन अपहरण कर ले गए और उसके साथ छ-दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट व जानकारी के बाद नाबालिग को किरोदा के रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर थाने ले आई। जबकि दोनों युवक वहां बालिका को छोड़ने के बाद फरार हो गए थे। जिनको पुलिस ने पकड़ कर जांच शुरू की। मंगलवार को दोनों आरोपियों को डेगाना डिप्टी अंतर सिंह शिवरान की मौजूदगी में मेड़ता कोर्ट मे पेश किया। जहां से दोनों को रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...