पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता सिटी में श्रीमद् भागवत व नानी बाई रो मायरो कथा आज से

मेड़ता सिटी में श्रीमद् भागवत व नानी बाई रो मायरो कथा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मेड़ता सिटी (आंचलिक)

मेड़ता माली समाज की ओर से सोजती गेट स्थित समाज के भवन में 109 वर्षीय रमाशंकरदास महाराज के मंगल सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा एवं नानीबाई रा मायरा कथा का आयोजन 16 मई से होगा। कथा आयोजन समिति मीडिया प्रभारी ताराचंद कच्छावा ने बताया कि इस मौके पर प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे तक डॉ. देवऋषि महाराज श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन करेंगे। वहीं नानीबाई रो मायरो कथा रात 8 से 10 बजे होगी। कथा आरंभ के दिन बुधवार को सुबह 8 बजे देवरानी सरोवर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा आरंभ होकर नगर मुख्य मार्गो से होते हुए चारभुजा मंदिर होते हुए समाज के भवन में पहुंचेंगी। तत्पश्चात कथा आरंभ होने के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...