मेड़ता पालिका में 1066 आवेदन जमा
मेड़ता सिटी (आंचलिक)| सरकार की ओर से मेड़ता नगरपालिका में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम दिवस पर मंगलवार को 1066 आवेदन जमा किए गए। दिन भर पालिका परिसर में आवेदनकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पालिका परिसर में आवेदन जमा करवाने की विंडो पर लम्बी कतारें लगी रही। कई अभ्यर्थियों अपनी आवेदन की पूर्ति को लेकर दौड़धूप करते नजर आएं। इस प्रक्रिया को सम्पन्न करने में पालिका के जेपी श्रीमाली सहित अन्य कार्मिक आवेदन जमा करने में लगे रहे।