पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात दिवसीय मेड़ता नगर परिक्रमा 4 जून से, तैयारियां हुई शुरू

सात दिवसीय मेड़ता नगर परिक्रमा 4 जून से, तैयारियां हुई शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)

पिछले चार दशक से पुरूषोतम (अधिक मास ) महीने में निकलने वाली मीरा नगर परिक्रमा इस बार 4 से 10 जून तक आयोजित होगी। इस आयोजन को लेकर मेड़ता नगर परिक्रमा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन समिति अध्यक्ष फकीरचंद शर्मा ने बताया कि 4 जून को नगर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु मीराबाई एवं चारभुजा मंदिर के दर्शन एवं मंगला आरती के बाद सुबह 7 बजे नगर परिक्रमा यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर खोखरिया जोधपुर के संत कमल दास महाराज का मंगल सान्निध्य मिलेगा। आयोजन समिति के अशोक राठी ने बताया कि यह नगर परिक्रमा यात्रा डांगावास स्थित भीमशंकर महादेव मंदिर, पांचडोलिया, 5 जून को गणेशपुरा, बड़वासन माताजी मंदिर, 6 जून को मौजीराम का बेरा, भूरियासनी कदम-कदमनी, 7 को मोकलपुर, लांबा स्थित पावणी नाडी, 8 को लांबा स्थित बीरा को बेरा एवं कलरू स्थित परसाराम मंदिर, 9 जून को केवलचंद की फैक्ट्री एवं देवरा नाडा, 10 को महादेव मंदिर इंडडी नाडी एवं चारभुजा मंदिर पहुंचेगी। जहां रात में भक्ति संध्या का कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्रीय भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। शर्मा ने बताया कि इस नगर परिक्रमा में 5 सौ से अधिक महिला पुरुष यात्री शामिल होंगे। नगर परिक्रमा यात्रा को लेकर समिति के अशोक राठी, देवीलाल गौड़, वैद्य भवानीशंकर शर्मा, पंडित नारायण कौशिक शर्मा, रामेश्वर जांगिड़, मुन्नालाल सोनी, झंवरीलाल जांगिड़, बिरदीचंद अग्रवाल, रमेश चौहान, चम्पालाल वैष्णव, रामाकिशन प्रजापति, गजेंद्र सैनी, रमेश सैन आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...