चिराली योजना: महिला समूह का गठन
मेड़ता सिटी (आंचलिक) | नेतड़िया गांव में चिराली योजना के तहत समुदाय आधारित मुख्य कोर समूह का गठन किया गया। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं के उत्थान के लिए समूह की ओर से प्रयास किए जाएंगे। मुख्य कोर समूह में शोभा देवी साथिन समन्वयक, पंचायत समिति सदस्य सीमा पडग़ड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला वैष्णव, आशा सहयोगिनी संजू, सुशीला, एएनएम चन्द्रकांता, चेतन राम, हिम्मताराम आदि को शामिल किया गया। मुख्य कोर समूह के गठन के बाद महिलाओं -बालिकाओं को चिराली योजना की जानकारी दी गई।