पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की 20 पंचायतों के 24 गांवों में मनाएंगे उज्ज्वला दिवस, मौके पर ही मिलेंगे गैस कनेक्शन

जिले की 20 पंचायतों के 24 गांवों में मनाएंगे उज्ज्वला दिवस, मौके पर ही मिलेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी

सरकार की ओर से डॉ. अम्बेडकर जयंती से शुरू होने वाले ग्राम स्वराज्य अभियान में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले की चुनिंदा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी दिनेशचंद्र भार्गव ने बताया कि बीपीएल परिवार के अलावा जिनके यहां गैस कनेक्शन नहीं हैं वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। नागौर जिले में 20 ग्राम पंचायतों में चयनित 24 गांवों के लिए अटल सेवा केंद्र पर शिविर का आयोजन होगा। प्रत्येक गांव के लिए 100 परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसमें प्रशासन एवं रसद विभाग विशेष सहयोग करेगा।

केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे

चिह्नित ग्राम पंचायत में एससी-एसटी के बीपीएल परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना के केवाईसी की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में 100 नए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाकर उन्हें एलपीजी की उपयोगिता एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। अटल सेवा केंद्र पर आयोजित अभियान में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, भामाशाह कार्ड आदि दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तैयारी की चुकी है।

राहत

प्रत्येक गांव के लिए 100 कनेक्शन का रखा है लक्ष्य, 24 गांवों में आयोजित किए जाएंगे शिविर

इन 24 गांवों में लगेंगे शिविर

लाडनूं तहसील में ध्यावा पंचायत के मणू, डीडवाना तहसील की निम्बीकलां के निम्बी खुर्द, पावा पंचायत के कोडिया, जायल तहसील के खेराट पंचायत के जानेवा (पश्चिम), तंवरा पंचायत के सोनेली, नागौर तहसील की हनुमाननगर पंचायत के नाथनगर, खारड़ा व करतेनपुरा, सथेरण के सुरजाना, मकोड़ी के ढाकोरिया, बालवा के कृष्णपुरा, बरणगांव के बापोड़, गगवाना के खेतोलाव, मूंडवा तहसील की खरनाल पंचायत में पारासरा, डेहरु में लालाप, मेड़ता तहसील की मेड़ास पंचायत में चम्पापुर, डेगाना तहसील की चौसली पंचायत मुख्यालय, मिठरिया में लंगोड़, रियांबड़ी में बाड़ी घाटी मुख्यालय, मकराना तहसील में सरनावड़ा व भैंयाखुर्द पंचायत मुख्यालय, गच्छीपुरा में इटावा खिचियान, नावां तहसील में कसारी आदि 24 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान इन शिविरों में पात्र परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...