पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात के विधायक जिग्नेश आज मेड़ता रोड में, महाराष्ट्र में हुआ था विवाद, यहां भी अलर्ट, 3 थानों की पुलिस तैनात

गुजरात के विधायक जिग्नेश आज मेड़ता रोड में, महाराष्ट्र में हुआ था विवाद, यहां भी अलर्ट, 3 थानों की पुलिस तैनात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

मेड़ता रोड में रविवार को राज्य स्तरीय डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसमें गुजरात के बड़गांव विधायक जिग्नेश मेवाणी के आने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो चुका है। इस कारण शनिवार दोपहर थाना परिसर में सीएलजी बैठक के बाद शाम को एसपी परिस देशमुख ने आयोजनकर्ताओं के साथ भी मीटिंग की। दूसरी ओर विधायक मेवाणी के आने को लेकर अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद हुआ है।

मेड़ता रोड में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की राज्य स्तरीय जयंती समारोह रविवार को रैगर समाज के भवन परिसर में मनाया जाएगा। जिसमें गुजरात के बड़गांव विधायक जिग्नेश मेवाणी, डाॅ. अम्बेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर सहित अनेक पदाधिकारी शिरकत करेंगे। मगर मेवाणी के यहां आने को लेकर पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इस कारण शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे सीएलजी बैठक एसडीएम हीरालाल मीणा, सीओ राजेंद्र दिवाकर, थानाधिकारी पूरणमल मीणा की उपस्थिति में हुई। जिसमें सभी वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और शांतिपूर्वक समारोह आयोजन करने पर चर्चा हुई। दोपहर 2 बजे नागौर से एएसपी राजकुमार चौधरी यहां पहुंचे और आयोजन कमेटी से उपद्रव नहीं होने सहित अन्य शर्तों के संबंध में चर्चा की। मगर आयोजन कमेटी के सदस्य नाराज होकर थाना परिसर से लौट गए। आखिर शाम साढ़े 4 बजे एसपी परिस देशमुख मेड़ता रोड पहुंचे। शाम 5 बजे एसपी, एएसपी, मेड़ता सीओ, एसडीएम मेड़ता, थानाधिकारी की उपस्थिति में आयोजन समिति के जस्साराम कालवा, शंकरराम जारोड़ा, मेघराज झोटवाल, रामचंद्र लोहिया, जोराराम, रामनिवास लटियाल आदि के साथ बैठक हुई। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। जिसमें विधायक मेवाणी के अलावा अन्य किसी भी सदस्य पर आपत्ति नहीं की गई। मगर सदस्यों ने बताया कि विधायक मेवाणी से बातचीत हो गई है और वे रविवार दोपहर करीब 2 बजे मेड़ता रोड पहुंचेंगे। बैठक में सभी ने शांति पूर्वक मीटिंग आयोजित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी ने कुछ शर्तें रखी। शर्तों पर सहमति बनने के बाद प्रशासन व आयोजन समिति ने राहत की सांस ली। विधायक मेवाणी के मेड़ता रोड आने की सूचना को लेकर शनिवार को ही नागौर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मेड़ता रोड पहुंच गया था। 3 थानों की पुलिस तैनात की गई।

मेड़ता रोड. थाने में एसपी समिति सदस्यों के साथ बैठक लेते हुए।

खबरें और भी हैं...