घरेलू कनेक्शन को लेकर शिविर
गोटन| बिजली विभाग कार्यालय में शनिवार को घरेलू विद्युत कनेक्शन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। मेड़ता डिस्कॉम अभियन्ता रामजीवण जाखड़ ने बताया कि गोटन बिजली विभाग कार्यालय में शिविर के दौरान बकाया राशि 72900 रुपए की वसूल की गई एवं 31 नये कनेक्शन दिए गए। इस मौके पर विभाग के अधिकारी मौजूद थे।