पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान छात्रावास के छात्रों को भास्कर जल मित्र ने पानी बचाने का दिलाया संकल्प

किसान छात्रावास के छात्रों को भास्कर जल मित्र ने पानी बचाने का दिलाया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

शहर के सबसे पुराने हॉस्टल श्री जाट किसान छात्रावास में रहने वाले दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी दैनिक भास्कर के पानी बचाओ अभियान से जुड़े। भास्कर जल मित्र छात्र नेता सुरेन्द्र बापोड़िया की प्रेरणा से पानी बचाने का संकल्प लिया गया। शनिवार को जल मित्र बापोड़िया के आह्वान पर किसान छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों ने पानी की बचत करने का संकल्प लिया। इस दौरान भास्कर के जल मित्र बापोडिय़ा ने सभी छात्रों को पानी बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर जल मित्र सुरेन्द्र बापोड़िया ने रामअवतार कस्वां, रामप्रकाश बेड़ा, चंद्र प्रकाश खदाव, हरेंद्र मण्डा, दशरथ जाखड़, जितेंद्र लामरोड़, रिछपाल गोदारा, मोहन मुण्डेल, रामकिशोर खटकड़, महेन्द्र लटियाल आदि छात्रों ने शपथ लेकर पानी बचाने का संकल्प दोहराया। गौरतलब है कि पानी बचाने को लेकर भास्कर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

मेड़ता सिटी. किसान छात्रावास में भास्कर के जल मित्र सुरेन्द्र बापेड़िया छात्रों को पानी बचाने की शपथ दिलाते हुए।

पानी बचाओ अभियान : आज डांगोलाई सरोवर पर होगा श्रमदान

दैनिक भास्कर के पानी बचाओ अभियान की प्रेरणा लेकर मीरा तैराकी संघ रविवार को शहर के डांगोलाई सरोवर पर श्रमदान करेगा। भास्कर के जल मित्र तथा तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार दैया ने बताया कि डांगोलाई सरोवर प्राचीन तालाब है तथा यहां आज भी 500 से अधिक महिलाएं रोजाना पीने का पानी भरने आती है। इस तालाब पर सुबह व शाम को अच्छी पनघट लगती है। तालाब स्वच्छ है मगर उसमें काई जम गई है तथा सरोवर में घास उग आई है। रविवार सुबह भास्कर की प्रेरणा से डांगोलाई सरोवर पर सुबह साढ़े 6 से 9 बजे तक श्रमदान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...