भास्कर संवाददाता. | नावां/नागौर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां के चोयल भवन में शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 57वां अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। जिसमें 17वीं बार अर्जुनराम लोमरोड़ को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनाया गया। ये चुनाव निर्वाचन अधिकारी दीपक गौड़ व पोकरराम पर्यवेक्षक ने करवाए। जिसमें सर्वसहमति से सदीक नागौर व संपतलाल स्वामी को संरक्षक, नाथूराम इनाणिया जायल को उपसंरक्षक, सुखाराम मेड़ता को सभाध्यक्ष, विजय कुमार रियाबड़ी व प्रकाश मूंडवा को उपसभाध्यक्ष बनाया गया। नागौर निवासी अर्जुनराम लोमरोड़ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। किस्तुरमल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमसिंह को जिलामंत्री, गजेंद्र को कोषाध्यक्ष, नील कंवर को महिला मंत्री तथा प्रतिनिधि पद पर मेघाराम दुगालिया को सैकण्डरी, सीनियर सैकंडरी हुक्माराम लोमरोड़, उच्च प्राथमिक सुखराम जाट, संस्कृति शिक्षा गोविंदराम जांगिड़, प्राथमिक लादूराम, अल्प संख्यक प्रतिनिधि अनवर खां को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद जायद, रामचंद्र चौधरी, गिरधारी ढ़ाका, राजेंद्र मेहरा, थानाराम, जगदीश, रामनिवास, श्यामा राम, रामेश्वर, भूरा राम, रामदेव, कैलाश काकड़, बलदेव काकड़, रामकरण को चुना गया। इसी प्रकार संघटन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, मुक्ताराम, महेंद्र, राजेंद्र, मगनीराम, मूलचंद को तथा कार्यालय मंत्री मुकेश चंद्र, प्रमोद, भींवाराम, बोदूराम को चुना गया। इसी प्रकार प्रबोधक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि मनजीत तथा संयोजक संघर्ष समिति के विजय राम, प्रवक्ता अब्दुल, प्रचार मंत्री हेमंत डिडेल, हनुमान को चुना गया।
निर्वाचन
राउमावि नावां के चोयल भवन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन
अधिवेशन में पदाधिकारी बोले : जल्द जयपुर मुख्यालय पर संघ करेगा बड़ा आंदोलन
जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पोकरमल पर्यवेक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता क खिलाफ प्रदेश के सभी कर्मचारी राजधानी जयपुर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। जिलाध्यक्ष लोमरोड़ ने कहा-पिछले चार सालों में सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने जो सरकार से की है उस पर खरा नहीं उतरी है। ऐसे में उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा- जिसके लिए सभी शिक्षक निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है। जिला संरक्षक संपतलाल स्वामी व किस्तुरमल वर्मा, सुनील, जिला मंत्री प्रेमसिंह, शिक्षक नेता भंवर अली मौजूद थे। जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।