मेड़ता रोड | मेड़ता रोड में डीएमयू का 12 कोच का एक और रैक पहुंचा है। जो अत्याधुनिक भी है। जोधपुर मंडल में पहले आठ-आठ कोच के दस डीएमयू रैक थे। उसके बाद दो दस-दस कोच के रैक आए थे। अब एक और 12 कोच का रैक पहुंचा है। जो पूर्णतया अत्याधुनिक भी है। इसमें चालक के पास में एक माइक सैट भी है। जो स्टेशन के बारे में यात्रियों को जानकारी दे सकेगा।