मेड़ता रोड | गर्मी के दिनों में भी ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को गुवाहाटी से आकर बाड़मेर- बीकानेर जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस सात घंटे, वाराणसी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस सात घंटे, दिल्ली सरायरोहिल्ला- जोधपुर छह घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली सरायरोहिल्ला- भगत की कोठी दो घंटे, जोधपुर- दिल्ली सरायरोहिल्ला चार घंटे, जोधपुर- अबोहर डेढ़ घंटे, हिसार- जोधपुर दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से आने से यात्रियों को परेशानी करना पड़ा। ट्रेनें देरी से आने के कारण यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।