मेड़ता सिटी (आंचलिक)| मेड़ता नगर पालिका प्रशासन की ओर से सरोवरों की स्वच्छता को लेकर शनिवार को देवरानी सरोवर पर सफाई की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक शिवलाल बाना ने बताया कि इस मौके पर हल्का जमादार कैलाश जमादार के निर्देशन में 20 सफाई कर्मियों ने सरोवर परिसर को स्वच्छता के तहत सफाई का कार्य किया। सरोवर की तीर तथा में बिखरा कचरा एकत्रित किया गया। सरोवर में उगी अनावश्यक वनस्पति, काई को हटाई गई। गौरतलब है कि वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते देवरानी सरोवर क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल का मुख्य स्त्रोत है।