पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 माह पहले बना गौरव पथ, बजरी से भरी ट्रॉली धंसी, निर्माण में घटिया सामग्री का लगाया आरोप

6 माह पहले बना गौरव पथ, बजरी से भरी ट्रॉली धंसी, निर्माण में घटिया सामग्री का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

कस्बे के मेघवालों के मोहल्ला से गुजर रहा अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली छह माह पूर्व निर्मित गौरव पथ पर धंस गई। घटना के 27 घंटे बाद मेड़ता पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। कस्बे के वार्ड संख्या 26-27 में करीब छह माह पूर्व ही गौरव पथ सड़क निर्माण हुआ था। रविवार सुबह करीब आठ बजे अवैध बजरी से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली इस गौरव पथ से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक मेघवालों के मोहल्ला में छोटूराम मेघवाल के घर के सामने बजरी से भरी ट्रॉली एक गटर पर धंस गई। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालांकि यह मार्ग व्ययस्तम है। मगर कोई जनहानि नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे बाद मौके पर क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाया गया। घटना के 27 घंटे बाद मेड़ता पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बस्तीराम डिडेल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटिया सामग्री निर्माण को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण यह हादसा हुआ। इस संबंध में वार्ड पंच मंजू कंवर और अक्षलेखा शर्मा द्वारा भी शिकायत की गई। मगर कोई गौर नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। इधर एक्सईएन बस्तीराम डिडेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गटर धंसने का लग रहा है। फिर भी सड़क निर्माण में उपयोग में ली गई सामग्री की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संबंधित ठेकेदार को इसे ठीक करने के लिए निर्देशित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...