पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम बिजली देने पर गुस्साए किसान, 33 केवी जीएसएस पर किया प्रदर्शन

कम बिजली देने पर गुस्साए किसान, 33 केवी जीएसएस पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

मेड़ता रोड सहित आस-पास के के गांवों के किसानों को छह घंटे की बिजली के स्थान पर 5 घंटे बिजली देने से गुस्साए किसान सोमवार को 33 केवी जीएसएस पहुंचे। किसानों ने यहां पहुंचकर शहर की लाइट को दो घंटे तक बंद करवा दिया। उचित आश्वासन के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी। राज्य सरकार द्वारा किसानों को छह घंटे व घरेलू 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। मगर स्थानीय कनिष्ठ अभियंता द्वारा नियमों व आदेशों को दरकिनार करते हुए पांच घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। वर्तमान में बुवाई का समय चल रहा है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर जाजड़ावास, शिवरामपुरा, बामणावास सहित अन्य गांवों के किसान विक्रम जाजड़ा, बाबूलाल लटियाल, रमजीराम जाजड़ा, श्रवणराम, अशोक लटियाल, गिरधारी, कैलाश जाजड़ा आदि बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जीएसएस पहुंचे। जहां पर जेईएन विष्णु कुमार को किसानों की समस्या से अवगत करवाते हुए शहर लाइट को बंद करवा दिया। नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। इसके बाद जेईएन जाजड़ावास 33 केवी पर गए। जहां पर लगे ट्रांसफार्मर का लोड आदि चैक करते हुए किसानों को छह घंटे लाइट देने का आश्वासन दिया। इधर, शहर में दो घंटे सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेड़ता रोड. कनिष्ठ अभियंता का घेराव करते किसान।

खबरें और भी हैं...