मेड़ता सिटी. पंचायत समिति परिसर में धरने पर बैठे कार्मिक।
हड़ताल के चलते पंचायत समिति में नहीं हो पाए काम
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)
मेड़ता पंचायत समिति में सोमवार को विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी आदि अपनी लम्बित मांगों लेकर हड़ताल पर रहे। ऐसे में पंचायत समिति संबंधित कार्यालय में काम-काज बंद रहा। जिससे आम जन के समस्त योजनाओं के लाभार्थी पंचायत समिति परिसर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य के लिए भटकते रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर नरेगा कार्मिक संघ की ओर से चल रहा धरना और क्रमिक अनशन लगातार 21 वें दिन भी जारी रहा। नरेगा कार्मिक संघ के प्रदेश प्रवक्ता करमाराम डांगा ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विकास अधिकारी कविता जसोरिया, ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष रामनिवास लुहार, प्रगति प्रसार अधिकारी रुघाराम ज्याणी, रामनिवास जाजड़ा, मंत्रालयिक कर्मचारी अध्यक्ष सियाराम फड़ौदा, श्रवण जारोड़ा, रामनाथ मीना, दिनेश, महावीर, रामकिशोर तिवाड़ी, भानुप्रताप, रामकिशोर माकड़, महेन्द्र भादू, नरेगा कार्मिक संघ के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सैन, सहाबुदीन, हितेन्द्र मीना, रामनाथ कालवा, रामलाल गरवा, शोभाराम, मंजू, जेटीए श्रवण विश्नोई, उमेश, मनीष, लेखा सहायक मनीराम, मनोज, एमआईएस मैनेजर अनिल धवल व विजय सिंह आदि मौजूद थे।