मेड़ता सिटी (आंचलिक) | मेड़ता शहर के जैतारण चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात को घरेलू बिजली आपूर्ति में हाई वॉल्टेज आने पर कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। पुखराज जांगिड़ ने बताया कि अचानक अधिक वोल्टेज आने के कारण घरों में रखे टीवी, फ्रीज, कूलर व पंखे आदि जल गए।