पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खान विभाग ने लगाया Rs.26 हजार जुर्माना

खान विभाग ने लगाया Rs.26 हजार जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खान विभाग ने लगाया Rs.26 हजार जुर्माना

गोटन | खान विभाग सर्वेयर ने गश्त के दौरान एक मैसेनरी स्टोन से भरे ट्रैक्टर-ट्रोली को बिना रवाना पाए जाने पर पकड़कर 26 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। खनिज विभाग के सर्वेयर सतीशसिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान सुबह साढ़े 8 बजे कलरू में एक चिनाई पत्थर से भरे ट्रैक्टर को रुकवाकर रवाना के बारे में पूछा तो उसके पास रवाना नहीं मिला। जिस पर ट्रैक्टर जब्त कर कार्यालय लाया गया तथा पूछताछ में चालक जेठाराम पुत्र चम्पालाल बेलदार निवासी बाकलियावास ने बताया कि वह टीकमचन्द की खान से 6 टन मैसेनरी स्टोन भरकर मेड़ता लेकर जा रहा था। सर्वेयर ने वाहन चालक जेठाराम पर 26 हजार 680 रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...