पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली सरायरोहिल्ला जोधपुर सुपरफास्ट का इंजन फेल, 2 घंटे बाधित रहा रेलमार्ग

दिल्ली सरायरोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट का इंजन फेल, 2 घंटे बाधित रहा रेलमार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

दिल्ली सरायरोहिल्ला से जोधपुर आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का जालसू-रेण स्टेशन के बीच में इंजन फेल होने से 2 घंटे तक बीच रास्ते में खड़ी रही। तेज धूप में यात्रियों को परेशानी हुई तो दूसरी ओर अन्य ट्रेनें हिसार-जोधपुर सहित आधा दर्जन ट्रेनों को भी देरी का सामना करना पड़ा। दिल्ली सरायरोहिल्ला से जोधपुर की ओर आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 6 घंटे की देरी से दोपहर 12.50 बजे डेगाना से मेड़ता रोड के लिए रवाना हुई। जालसू-रेण के बीच में इंजन अचानक बंद हो गया। लोको पायलेट ने इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की, मगर इंजन आगे नहीं बढ़ सका। आखिर जोधपुर कंट्रोलर को इंजन भेजने की सूचना दी। करीब 2 घंटे बाद दूसरा इंजन मौके पर पहुंचने पर ट्रेन आगे बढ़ सकी। इस ट्रेन का मेड़ता रोड पहुंचने का समय सुबह 8 बजे का है। मगर वह साढ़े 7 घंटे की देरी से दोपहर साढ़े 3 बजे मेड़ता रोड पहुंची।

मेड़ता रोड. जालसू- रेण के बीच में खड़ी ट्रेन, दूसरा इंजन लगाते हुए रेलकर्मी।

यह ट्रेनें भी हुई लेट

हिसार से जोधपुर जाने वाली डीएमयू को 2 घंटे जालसू में, भगत की कोठी-दिल्लीसरायरोहिल्ला को एक घंटे रेण में, जोधपुर-हिसार 1 घंटे खेडूली में, सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन को 40 मिनट मेड़ता रोड व खेडूली में खड़ा रखना पड़ा। वहीं अन्य ट्रेनें भी लेट हुई। 2 स्टेशनों के बीच जंगल में ट्रेन का इंजन फेल होने पर वह करीब दो घंटे तक खड़ी रही। ऐसे में ना तो यात्रियों को पीने के लिए पानी मिला और ना ही खाना। गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...