पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, वक्ता बोले सिद्धांतों के बल पर दिलाई थी देश को अलग पहचान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, वक्ता बोले- सिद्धांतों के बल पर दिलाई थी देश को अलग पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

शहर के कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस जनों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र जाजड़ा ने कहा कि भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक थे। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपने व्यक्तित्व व सिद्धांतों के बल पर भारत को अलग पहचान दिलाई थी। इसी कारण वे आज भी प्रेरणा स्त्रोत है। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने उपस्थित कांग्रेस जनों को देश की एकता व अखंडता के लिए प्रयास करने के साथ ही सांप्रदायिक ताकतों से देश को बांटने में सफल नहीं होने देने की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोमाणी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, पीसीसी सदस्य नंदाराम महेरिया, लक्ष्मणराम मेघवाल, पार्षद दशरथ सारस्वत, बाबू खां, जिला सचिव गोपाल हटीला, शिवसिंह रासलियावास, नेमाराम बेड़ा, लालाराम नायक, जुबेर उस्मानी, फतेहराज भाटी, सुरेंद्र बापेडिया, चिमन वाल्मीकि, बस्तीराम सांखला, प्रकाश घांची, जब्बार कुरैशी, जावेद खान, पूनाराम गोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेड़ता रोड| पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| एवं सूचना प्रौद्योगिकी के प्रणेता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में सोमवार को ग्राम पंचायत सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर बजरंगसिंह राजोरिया, ओमपुरी, चिराकुदीन, रामनिवास लटियाल, बहादुरसिंह, संतोष गंगारड़ा, उपसरपंच मनीष शर्मा, कैलाश शर्मा, सरदारसिंह, रियाज मोहम्मद, रामराज सैन, चेतनराम, रामेश्वर, प्रेम कानूगा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाबा रामदेव मंदिर में कांग्रेसियों ने मनाई पुण्यतिथि

दधवाड़ा| कस्बे सहित आस-पास के गांवों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। दधवाड़ा के बाबा रामदेव कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में कांग्रेसियों ने गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के खींवसर ब्लाॅक की अध्यक्षा किरण मेहरा व कांग्रेस जिला कमेटी नागौर उपाध्यक्ष विजय सिंह सांगवा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव सीपी विश्नोई, जिला सचिव यूथ कांग्रेस राधाकिशन, कांग्रेस नेता अन्नराज, पूर्व सूबेदार बलदेवराम मेहरा, फिरोज, पूर्व सरपंच आईदान राम गुर्जर, इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड जिलाध्यक्ष कैलाश पोसवाल, एनएसयूआई छात्र नेता महेन्द्र विश्नोई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामलाल सांसी, रमजीराम, शहजाद अली, उम्मेद मेघवाल, श्रवण जाजड़ा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

रियांबड़ी| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कालू खान ने की। खान ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को एक नेक कर्मठ व ईमानदार प्रधानमंत्री बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य जगदीश राठी ने बताया कि गांधी के आकस्मिक निधन से देश को भारी क्षति पहुंची थी। कांग्रेस नेता तैयब्ब हुसैन ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर गांधी के मार्गदर्शन पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा गांधी की देश के विकास में अहम भूमिका दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जब्बार हुसैन, दयाशंकर तंवर, असगर सिपाही, रफीक सिपाही, रामनिवास भाटी, देवीसिंह बड़गुर्जर, राजूराम माली, पुखराज इंदौरा, हाजी अनवर मोहम्मद, उमरुद्दीन सिपाही, शाहबाज खान, पुखराज ग्वाला, लिखमाराम भाटी व इस्लाम सिपाही ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...