भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी आंचलिक
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा मेड़ता का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सोमवार को महालक्ष्मी बालाजी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुए। इसमें शैक्षिक गतिविधियों एवं संगठन को मजबूत बनाएं जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक रामलाल भंवरिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवजीराम मूवाल की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें संरक्षक करमाराम ताडा, उपशाखा अध्यक्ष छोटूराम रोज, सचिव जितेन्द्र मेघ, सभा अध्यक्ष शिवकरण मेहरिया, कोषाध्यक्ष कैलाश गटियाला व रामकरण बाडिय़ासर सर्वसम्मति से चुने गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटूराम रोज ने अवगत कराया कि राज्य सरकार के समक्ष लम्बित 7 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरी करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।