पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडोर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, ट्रेन डेढ़ घंटे लेट

मंडोर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, ट्रेन डेढ़ घंटे लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से वह डेढ़ घंटे देरी से मेड़ता रोड पहुंची। यह ट्रेन जयपुर से रात 2.45 बजे रवाना हुई। फुलेरा से आगे इंजन फेल हो गया। लोको पायलेट ने जोधपुर कंट्रोलर को सूचना दी। दूसरा इंजन पहुंचा। ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से मेड़ता रोड, जोधपुर पहुंची। वहीं, दिल्ली सरायरोहिल्ला से जोधपुर आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे देरी से पहुंची। वापसी में 5 घंटे देरी से रवाना हुई। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस ढाई, कालका एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।

खबरें और भी हैं...