पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधिक साक्षरता शिविर: विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें

विधिक साक्षरता शिविर: विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मेड़ता सिटी (आंचलिक)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता की ओर से शुक्रवार को तिलक कोचिंग संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पूर्णकालिक सचिव दीपक पाराशर ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता स्कीम की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ निरंतर तब तक कार्य करते रहें, जब तक कि वे अपनी मंजिल को हासिल न कर लें। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की भी जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कलंक है। हम सब को मिलकर इसे बुराई को जड़ से मिटाना हैं। रिटेनर अधिवक्ता मोहम्मद आमीन द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बालको से संबंधित योजना तथा ट्राईबल राइट्स योजना, मोटर व्हीकल अधिनियम, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...