दधवाड़ा| कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के आस-पास के गांवों में भाजपा के कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा के शपथ ग्रहण करने पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा ग्रामीण मंडल नोखा चांदावता अध्यक्ष भवानी सिंह चांदावत ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व जनादेश और भाजपा ने यह शानदार जीत अपने कार्यकर्ताओं के बल पर की है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, मेड़ता पूर्व प्रधान भंवर सिंह चांदावत, दधवाड़ा सरपंच सुमन कंवर चांदावता, जिला परिषद सदस्य गजेंद्र सिंह चांदावत, रोल चांदावता सरपंच छोटू कंवर, ओमप्रकाश जांगिड़, पूर्व सेवानिवृत थानेदार भागूराम, भाजपा नेता नारायण सिंह राजश्री, भाजयुमो जिला प्रवक्ता एडवोकेट नरेंद्र सिंह चांदावत, गोपाल सिंह चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष जेठू सिंह चांदावत आदि ने जीत का जश्न मनाया।