पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांग निशुल्क सहायता शिविर 6 जून से, पोस्टर का किया विमोचन

दिव्यांग निशुल्क सहायता शिविर 6 जून से, पोस्टर का किया विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी (आंचलिक)। | भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं वकील गोपाललाल पुरोहित शिक्षण संस्थान मेड़ता की ओर से आगामी 6 से 8 जून तक आयोजित होने वाले दिव्यांग निशुल्क सहायता शिविर को लेकर शुक्रवार को मीरा स्मारक में पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र दिवाकर के मुख्य आतिथ्य एवं पालिका अध्यक्ष रूस्तम अली प्रिंस की अध्यक्षता में बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर पालिका ईओ श्रवणराम चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष रामसुख चौधरी, डॉ. अनिल पुरोहित, महेश पुरोहित, राजीव पुरोहित, पार्षद कैलाश सिंह गहलोत, वीरेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक शिव लाल बाना, विमलेश व्यास, अशोक पुरोहित, धर्मीचंद सोनी, संजीव पुरोहित, अशोक जोशी, दशरथ सारस्वत, अमित टाक, जगदीश सारस्वत, सुधीर ओझा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, मीनाक्षी पुरोहित सज्जन कंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे। शिविर संयोजक अनिल पुरोहित ने बताया कि शिविर चारभुजा धर्मशाला मूथों के मोहल्ले में स्थित सैन समाज के भवन में होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिव्यांगों को जांच के बाद जयपुर के फुट, कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, वृद्ध स्टीक आदि उपकरण निशुल्क वितरण किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...