जोधपुर-अहमदाबाद पैसेंजर ट्रेन 3 दिन तक आंशिक रूप से रहेगी रद्द
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के भांडू-ऊंझा स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 54803-54804 जोधपुर- अहमदाबाद 16 से 18 मई तक आबूरोड़-अहमदाबाद के बीच रद्द, ट्रेन संख्या 79437 मेहसाना-आबूरोड के बीच रद्द, ट्रेन संख्या 79438 आबूरोड-मेहसाना 17 से 19 मई तक रद्द, रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12548 अहमदाबाद-आगरा फोर्ट 16 मई को जो अहमदाबाद से रवाना होगी वह 1 घंटे लेट होगी। ट्रेन संख्या 12959 अहमदाबाद- नई दिल्ली ट्रेन 16 मई को अहमदाबाद से 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 19708 जयपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 16 मई को जयपुर से रवाना होने के बाद रास्ते में एक घंटे लेट होगी।
डेढ़ माह से देरी से पहुंच रही है दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन: राज्य सहित अन्य राज्यों में आंधी तूफान के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं दिल्लीसरायरोहिल्ला से जोधपुर के बीच संचालित सुपरफास्ट ट्रेन गत डेढ़ माह से लगातार देरी से मेड़ता रोड, जोधपुर पहुंचने से वापसी में भी देरी से संचालित हो रही है।
बुधवार को दिल्लीसरायरोहिल्ला अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से पहुंची। वापसी में भी जोधपुर से शाम 6.45 बजे के स्थान पर चार घंटे की देरी से रवाना हो सकी। ऐसे में विभिन्न स्टेशनों पर बैठकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
यह ट्रेनें भी पहुंची लेट
वाराणसी- जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस नौ घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे, कालका एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर- हिसार एक घंटे, हिसार- जोधपुर डीएमयू सवा एक घंटे, जयपुर-सूरतगढ़ एक घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।