- Hindi News
- National
- मेड़ता रोड स्टेशन के वाटर बूथों में आता है गर्म पानी, प्यास बुझाना तो दूर हाथ तक नहीं धो सकते यात्री
मेड़ता रोड स्टेशन के वाटर बूथों में आता है गर्म पानी, प्यास बुझाना तो दूर हाथ तक नहीं धो सकते यात्री
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
इन दिनों गर्मी तेज पड़ने से तापमान 43 डिग्री के बाहर है। इधर, मेड़ता रोड में 80 ट्रेनों के आवागमन वाले प्लेटफार्म के वाटर बूथों के नलों में गर्म पानी आ रहा है। जहां पर प्यास बूझाना तो दूर हाथ तक नहीं धो सकते हैं। रेलवे की लचर व्यवस्था से यात्रीगण परेशान हैं। रेल मंत्रालय यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाने का जहां एक ओर दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर मेड़ता में इसकी सच्चाई कुछ ओर ही है। नल खोलते ही उबलता हुआ पानी आता है। इसलिए भूमिगत पाइप लाइन नहीं से पानी गर्म आ रहा है। जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर 1992 में छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तन कर दिया गया था। मीटरगेज के समय स्टेशन पर पाइप भूमिगत थे। जिस कारण स्टेशन पर स्थिति वाटर बूथों पर ठंडा पानी आता था। 26 साल बाद भी इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई है। जिसका खमियाजा यात्रियों को गर्म पानी पीकर भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन 90 से अधिक सवारी ट्रेनों की आवाजाही है। प्लेटफार्म संख्या 1 काफी लंबा चौड़ा फैला हुआ है। दूसरी छोर पर एक प्याऊ है। जिससे समाजसेवी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। प्लेटफार्म संख्या 2 यानि जोधपुर की साईड में तो एक भी प्याऊ नहीं है। जिससे ट्रेन आने पर यात्री भटकते हुए नजर आते हैं। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद ट्रेन का ठहराव सबसे अधिक इसी स्टेशन पर है। जिससे हर यात्री अपनी प्यास बुझाने के लिए आतुर रहता है। मगर उसे गर्म पानी पीने के मिलता है। हालांकि इस बार रंनिग स्टाफ ने ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था की है। मगर यात्रीगण अपना कोच छोड़कर इतनी दूर पानी लेने के लिए नहीं जा सकते हैं।