पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विसंगति को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिकोंं का धरना 17वें भी दिन जारी

वेतन विसंगति को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिकोंं का धरना 17वें भी दिन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |मेड़ता सिटी आंचलिक

महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को पंचायत समिति मेड़ता में नरेगा योजना के अन्तर्गत समस्त संविदा कार्मिको का 17वें दिन भी क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। जिसमें भगवतसिंह ने क्रमिक अनशन रखा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता करमाराम डागा ने बताया कि सरकार हमारे साथ तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि सबका साथ सबका विकास लेकिन यहां एक तरफ नियमित नियुक्त कर्मचारियों के वेतन में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ संविदा कार्मिकों को आज लगभग 10 वर्ष पूर्ण हो गए है। लेकिन वह आज भी अल्पवेतन में कार्य कर रहा है। इस मौके पर विजयसिंह, मनीराम, राजेश, मनोज, सत्यनारायण सैन, अनिल धवल, रामनाथ कालवा, रामलाल, सुरेन्द्र महावर, मनीष पाराशर, उमेशचंद्र, श्रवण बिश्नोई, कमलेश कंवर, लीला, इंद्रा, शोभाराम, हितेन्द्र मीना, गोरधन भादू, मुकेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...