मेड़ता सिटी (आंचलिक)| सरकार की ओर से 2013 की भर्ती के 2015 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थाई करण आदेश जारी किए जाने पर राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ मेड़ता एवं रियांबड़ी के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। जिला प्रतिनिधि प्रकाश जांगिड़ ने कहा कि संघ की ओर से लंबित मांग पर सरकार ने ध्यान देकर निराकरण कर राहत प्रदान की है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। इस मौके पर मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मेहरिया, जिला प्रतिनिधि प्रकाश जांगिड़, प्रवक्ता अनिल गहलोत, सब्बीर मोहम्मद सहित अनेक लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।