पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| मेड़ता रोड आबकारी विभाग ने तीन स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेजा गया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मेड़ता रोड आबकारी विभाग ने देशवाल में दबिश देकर जगराम को गिरफ्तार करते हुए 196 देशी शराब के बरामद किए। इसी प्रकार मेड़ता सिटी में परमाराम को गिरफ्तार करते हुए 288 पव्वे बरामद किए गए। दोनों को मेड़ता न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। इसी प्रकार मेड़ता सिटी में सुखदेव के मकान में दबिश देकर 480 शराब के पव्वे बरामद किए गए। मगर आरोपी सुखदेव फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...