पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेक्स बार एसोसिएशन की बैठक: आईटीसी मिसमैच में बकाया राशि का करें शीघ्र निस्तारण

टेक्स बार एसोसिएशन की बैठक: आईटीसी मिसमैच में बकाया राशि का करें शीघ्र निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)

मेड़ता शहर में स्थित उपायुक्त राज्य कर कार्यालय परिसर में गुरुवार को कर उपायुक्त दिनेश कुमार रंगा की अध्यक्षता में कर बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आईसीटी मिसमैच के कारण वृत के व्यवहारियों में बकाया चल रही मांग राशियों के शीघ्र निस्तारण पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त रंगा ने अवगत कराया कि विभाग की ओर से आईटीसी मिसमैच में बकाया मांग राशियों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। जिसमें बकायादारों की ओर से राज वेट नियम 45 अ के तहत विभागीय वेब साइट पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र प्रेषित करने के पश्चात संबंधित क्रय बिलों की सत्यापित छाया प्रतियां वृत कार्यालय मेड़ता सिटी में पेश करनी होगी।

उपायुक्त रंगा ने उपस्थित सदस्यों को आगाह किया कि राज वेट नियम 45 अ में पेश आवेदन पत्र प्रति व्यवहारी का प्रत्येक वित्तीय वर्ष वाइज अलग-अलग पेश करना होगा। आईसीटी मिसमैच मद में बकाया मांग राशि वाले बकायादारों द्वारा यदि इस अभियान में 31 मई तक आवेदन नहीं किया गया तो इसके पश्चात कोई अवसर देय नहीं होगा। आवेदन पत्र पेश करने में असमर्थ रहे बकायादारों के विरुद्ध बकाया मांग राशि की वसूली विभाग के नियमों के तहत तुरंत प्रभाव से प्रारंभ कर दी जाएगी। बैठक में सीए शांतिलाल सारड़ा, सीपी बिड़ला, आरएन जोशी, जेके वैष्णव, मोहित शर्मा ने विचार व्यक्त किए। मौके पर प्रतिभागियों ने विभाग को आश्वस्त किया कि निर्धारित अवधि में उक्त बकाया मांग राशियों का निस्तारण करवा कर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...