पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता में श्रीमद भागवत कथा, महाराज बोले पुराण मनुष्य को सिखाती है जीवन जीने की कला, लांबा में कथा 19 से

मेड़ता में श्रीमद भागवत कथा, महाराज बोले-पुराण मनुष्य को सिखाती है जीवन जीने की कला, लांबा में कथा 19 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)

शहर के माली समाज पंचायत भवन में चल रही श्रीमद भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान कथा वाचन करते हुए महन्त महामण्डलेश्वर देवऋषि महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण मानव जीवन जीने की कला सिखाती है। इसलिए जहां कही भी श्रीमद् भागवत कथा का पाठ हो रहा हो उसे ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान धन नहीं, प्रेम-भावना के भूखे है, तभी तो प्रभु ने दुर्योधन के घर का भोजन ग्रहण करना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन दौलत के भूखे नहीं है, वो तो मनुष्य की श्रद्धाभाव के भूखे हैं। बल्कि विधुर का भोजन प्रसाद के रुप में ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि संतो के तपोबल से ही भगवत प्राप्ति सम्भव है। इस मौके पर माली समाज अध्यक्ष बादरराम सांखला, चेन करण गहलोत, घांची समाज अध्यक्ष सोहन भींवला गुरु, रामस्वरूप गहलोत, मनोहरलाल गहलोत, छगनलाल सांखला, गंगाराम, रामकिशोर सैनी, भारत चौहान, शिवराज चौहान, ताराचन्द कच्छावा, रामचन्द्र जादम, ताराचन्द मारोठिया, मोतीलाल पालड़िया, लूणाराम सांखला, छोटूराम पालड़िया, रामरतन गहलोत, पांचा राम घांची, कुनाराम भाटी, मोहन लाल भाटी, राजेन्द्र सांखला, पन्नालाल सांखला, छोटाराम घांची, कानाराम घांची, रुपाराम घांची, प्रहलादराम घांची, गुदडऱाम सरपंच सहित अनेक लोग मौजूद थे।

मेड़ता सिटी. माली समाज के भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।

लांबा जाटान में भागवत कथा 19 मई से

दधवाड़ा| कस्बे के निकटवर्ती गांव लाम्बा जाटान में संत सेवादास महाराज गौशाला सेवा समिति व ग्रामीणाे के संयुक्त तत्वावधान में कथावाचक अशोक महाराज दाधीच की 117वीं गौ सेवार्थ कथा का आयोजन 19 मई से 25 मई तक किया जाएगा। पावणी नाडी के महंत उमाराम महाराज, जीयाराम महाराज द्वारा महाआरती की जाएगी। कथा आयोजन का सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...