पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ बड़ा आंदोलन जल्द, लोमरोड़ बने शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष

सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ बड़ा आंदोलन जल्द, लोमरोड़ बने शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के 57वें अधिवेशन का आयोजन हुआ। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पोकरमल ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ प्रदेश के सभी कर्मचारी जयपुर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। जिला संरक्षक संपतलाल स्वामी व किस्तुरमल वर्मा, सुनील माथुर, जिला मंत्री प्रेमसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास की ओर से आय-व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया। अधिवेशन के बाद जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें दीपक गौड़ निर्वाचन अधिकारी व पोकरराम पर्यवेक्षक रहे। सर्वसम्मति से सदीक नागौर व संपत्तलाल स्वामी को संरक्षक, नाथूराम जायल को उप संरक्षक, सुखाराम मेड़ता को सभाध्यक्ष, विजय कुमार रियांबड़ी व प्रकाश मूंडवा को उप सभाध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से नागौर निवासी अर्जुनराम लोमरोड़ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद किस्तुरमल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमसिंह चौधरी को जिलामंत्री, गजेंद्र गेपाला को कोषाध्यक्ष, नील कंवर को महिला मंत्री, मेघाराम को सैकंडरी प्रतिनिधि नियुक्त करने के साथ ही अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...