मेड़ता रोड | कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से घोषित सीएम बीएस येद्दियुरप्पा के विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पूर्व इस्तीफा देने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी। कांग्रेस कार्यकर्ता चिराकुदीन, ओमपुरी, इलियास, सिकंदर, पूर्व मंडल सदस्य जानमोहम्मद पठान, बहादुरसिंह, रामनिवास लटियाल, कैलाश चंद शर्मा आदि मौजूद थे।