पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता में पंप हाउस में संदिग्ध मिले युवक युवती, भीड़ ने पिटाई कर जला दी बाइक

मेड़ता में पंप हाउस में संदिग्ध मिले युवक-युवती, भीड़ ने पिटाई कर जला दी बाइक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

शहर के कुंडल सरोवर के समीप शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने एक प्रेमी युगल को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने युवक से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी, तथा उसकी बाइक को आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। उक्त मामले में पुलिस थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। जानकारी अनुसार मालकोट दुर्ग की साइड में कुण्डल सरोवर की पाळ के समीप जलदाय विभाग के खण्डहर को चुके एक पंप हाउस के बाहर कुछ लोगों ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी खड़ी देखी। लोगों ने इधर-उधर देखा तो पंप हाउस में एक युवक व एक युवती नजर आए। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों को बाहर निकाला गया तथा पूछताछ की गई। मगर दोनों लोगों को गुमराह करते रहे और संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे थे। इस पर भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी और उसकी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर अस्पताल ले गई। जहां पर डॉ. बलदेव सियाग व उनकी टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।

बाइक को कब्जे में ले लिया है

कुण्डल सरोवर की पाळ के समीप युवक के साथ मारपीट करने व बाइक जलाने की सूचना मिली थी। में भी मौके पर गया और युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। लोगों द्वारा जलाई गई बाइक को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। भंवरलाल, कार्यवाहक थाना प्रभारी, मेड़ता सिटी

खबरें और भी हैं...