पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्मशान में गंदगी देख की पहल, 3 साल से गौतमचंद रोजाना 2 घंटे श्मशान जाकर करते हैं सफाई, अब तक 500 पौधे लगाए

श्मशान में गंदगी देख की पहल, 3 साल से गौतमचंद रोजाना 2 घंटे श्मशान जाकर करते हैं सफाई, अब तक 500 पौधे लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)

कहते हैं जहां कुछ लोग पुश्तैनी जमीन का रख-रखाव नहीं कर पाते हैं, तो कुछ लोग बंजर भूमि को भी हराभरा कर उपवन बना देते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बने हैं, शहर के व्यवसायी गौतम चंद माली। करीब तीन वर्ष पहले एक अंतिम यात्रा में गौतम श्मशान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि श्मशान की स्थिति बदहाल है।

उन्होंने सोचा कि सांसारिक जीवन को जीने के बाद हर व्यक्ति का आखिरी ठिकाना श्मशान ही होता हैं। जहां उसे शांति मिलती है। मगर यहां ना तो साफ-सफाई है और ना ही हरियाली है। इसके अगले ही दिन वो श्मशान पहुंचे और यहां पर साफ-सफाई शुरू कर दी। तीन साल तक श्रमदान करते रहे। उनके इस कार्य से प्रेरित होकर अन्य लोग भी जुड़ते चले गए।

इनकी मेहनत को देखकर समाज के लोग भी सहयोग के लिए तैयार रहते हैं। इन्होंने चून्दिया रोड स्थित माली समाज श्मशान की दशा ही बदल दी। गौतम चंद ने यहां पौध-रोपण कर उन्हें पानी पिलाकर पेड़ों का स्वरूप तक दे दिया है। श्मशान भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए 500 से अधिक पौधे लगाए। जिसमें रंग-बिरंगे फूलों की कनेर, एनर्मी, पीपल, नीम, शीशम आदि के पौधे लगाए गए। साथ ही श्मशान परिसर में दूब लगाकर पार्क का रूप भी दिया है। इन सभी पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे हैं। जिनमें रोज पानी भरते हैं। गौतम ने लोगों को जोड़ते हुए भामाशाहों के सहयोग से दो कमरों के अलावा एक बड़े बरामदे का निर्माण भी करवाया है। गत तीन सालों से वे सुबह 6 बजे नियमित रूप से श्मशान जाकर साफ-सफाई करते हैं। झाडू लेकर पूरे परिसर व रास्ते में झाडू लगाते हैं। इसके बाद में परिंडों को धोकर स्वच्छ पानी भरते हैं।

बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से पिलाते हैं पेड़ों काे पानी

गौतम चंद श्मशान भूमि पर लगे पेड़ों को पानी पिलाने में भी पानी की बचत करते हैं। वो पौधों की बूंद-बूंद पद्धति से सिंचाई करते हैं। जिससे पानी व्यर्थ में जाए। साथ ही पेड़-पौधों का विकास भी निरंतर हो रहा है।

मेड़ता सिटी. माली समाज श्मशान में में झाडू लगाते गौतम।

खबरें और भी हैं...