पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर जल मित्र के साथ 50 तैराकों ने साढ़े 3 घंटे की डांगोलाई सरोवर में सफाई

भास्कर जल मित्र के साथ 50 तैराकों ने साढ़े 3 घंटे की डांगोलाई सरोवर में सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |मेड़ता सिटी (आंचलिक)

शहर के 500 घरों की प्यास बुझाने वाले प्राचीन डांगोलाई सरोवर में रविवार सुबह मीरा तैराकी संघ के 50 तैराकों ने करीब साढ़े तीन घंटे तालाब में उतरकर एक-एक कोने से काई व तालाब में उगी घास काटी। इस स्वच्छता अभियान में तैराकों ने करीब दो ट्रॉली घास इस तालाब से बाहर निकाली।

रोजाना यहां पानी भरने आने वाले लोग भी मीरा तैराकी संघ के अभियान से अभिभूत हो गए। दरअसल इस तालाब में लंबे समय से काई फैली हुई थी साथ ही हरी घास उग आई थी। आस पास के 500 घरों के लोग रोजाना सुबह व शाम यहां अपने बर्तनों में मीठा पानी भरकर ले जाते हैं। ये लोग भी तालाब में उगी घास से खासे परेशान थे। इसकी सूचना मीरा तैराकी संघ के अध्यक्ष तथा भास्कर के जल मित्र राजकुमार दैया को मिली तो उन्होंने डांगोलाई सरोवर में श्रमदान अभियान चलाने का निर्णय लिया। वे लंबे समय से सुवा बावड़ी में रोजाना शहरवासियों को तैराकी के गुर सिखाते हैं। उनके आह्वान पर 50 तैराक रविवार तड़के 6 बजते ही डांगोलाई सरोवर पहुंच गए और साफ-सफाई की।

सरोवर विकास समिति कर रही देखभाल: दीवार की मरम्मत की मांग

डांगोलाई सरोवर विकास समिति पिछले 20 साल से इस पवित्र तालाब की देखरेख कर रही है। यह शहर का आज भी मुख्य जलस्रोत है तथा रोजाना 500 घरों के लोग पानी भरने आते हैं। इस तालाब में नहाना मना है तथा पशु भी प्रवेश नहीं कर पाते। समिति के अध्यक्ष माणक चंद शर्मा तथा हुक्माराम प्रजापत ने उपखण्ड प्रशासन से इस तालाब की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने की मांग भी की है।

मेड़ता सिटी. डांगोलाई सरोवर में श्रमदान के दौरान घास बाहर निकालते तैराक।

ट्यूब व रस्सियों के सहारे निकाली घास

50 तैराकों ने ट्यूब व रस्सियों के सहारे घास को बाहर निकाला। तैराकों ने बिलाव के माध्यम से काई एवं घास हटाने का कार्य कर मौके पर दो ट्रॉली काई व घास निकाली। सफाई करने वाले युवाओं व बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा था। बच्चे रस्सियों के सहारे ट्यूब पर बैठकर पानी में गए और गोता लगाकर बिलाव के माध्यम से घास काटी। श्रमदान में जगदीश नायक, पारसमल दैया, विष्णु शर्मा, मूलचंद भार्गव, राजेश खिलेरी, रामकैलाश गट्टाणी, विनोदकुमार, कुलदीप दैया, रमेश पंवार, अमित सोनी, आशुतोष शर्मा, घनश्याम सांखला, दौलत, गोरधन, श्रीकांत सोनी, हितेश सोनी, रमेश कट्टा, सुमंत सोनी, अंकित शर्मा, वेदप्रकाश, राहुल कट्टा, यशवंत, करण, कृष्णकांत परताणी, परीक्षित, संजय माथुर, हरेन्द्र, कपिल सोनी, शिवम, कपिल सांखला, कमल, कर्त्तव्य खिलेरी, रितिका, रणजीत, पीयूष, भरत, सुनिल मारोठिया, चिराग सैन, आदित्य सोनी, आदिल, कृष्ण गट्टाणी, जगदीश शर्मा आदि कार्यकर्ता ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष दैया ने बताया कि प्रत्येक रविवार को अब डांगोलाई में श्रमदान किया जाएगा। ताकि पानी की पवित्रता को कायम रखी जा सके।

खबरें और भी हैं...