पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नूंह| पुन्हाना में बुधवार को एक दर्जन स्कूलों के अध्यापक

नूंह| पुन्हाना में बुधवार को एक दर्जन स्कूलों के अध्यापक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह| पुन्हाना में बुधवार को एक दर्जन स्कूलों के अध्यापक व छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को शिक्षा का महत्व समझाया। स्कूली बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए श्लोक लिखे तख्ती और बैनर लिए हुए थे। बुधवार को जिले में प्रथम परिणाम लाने वाले सिरोली स्कूल से रैली शुरू हो कर गुरालता, चन्दनकी, रायपुरी, तुसेनी आदि एक दर्जन गांवों को टच करती हुई समस्त पुन्हाना शहर से होते हुए खण्ड कार्यालय पुन्हाना में समाप्त हुई। समापन कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए बीईओ सद्दीक अहमद ने कहा कि रैली निकालने का मकसद बच्चों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करना है। शिक्षा के बिना बच्चों का जीवन नरक के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मेवात के पुन्हाना खण्ड पर शिक्षा के लिए अति पिछड़ेपन के लगे दाग को छुड़ाने के लिए सहायता दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...