पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नूंह में आंधी से बिजली सप्लाई फिर प्रभावित, पेयजल को भी लोग परेशान

नूंह में आंधी से बिजली सप्लाई फिर प्रभावित, पेयजल को भी लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह | मेवात में पिछले तीन दिन से लोग बिजली- पानी के संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी ने हालात और बिगाड़ दिए। लगभग पूरे मेवात की बिजली गुल है। कब आएगी ये अब भी यक्ष प्रश्न बना हुआ है। जिले में बिजली के तार इतने जर्जर हो चुके हैं, कि जरा सी तेज हवा चलने पर टूट जाते हैं। वहीं आंधी के कारण कई जगह बिजली के खंभे टूट चुके हैं। इधर नगीना खंड के दर्जनों गांव पिनगवां में पाइप लाइन टूटने से 5 दिन से पानी का संकट झेल रहे हैं। वहीं रेनीवेल बूस्टर और बड़ी वॉटर सप्लाई पर बिजली गुल होने की स्थिति में पेयजल आपूर्ति के लिए रखे जनरेटर भी डीजल नहीं होने से बेकार पड़े हैं।

खबरें और भी हैं...