मिहिजाम|सोमवार को हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने जमकर
मिहिजाम|सोमवार को हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। लेकिन कई बूथों में तेज गर्मी से बचने के लिए किसी भी तरह का व्यवस्था नहीं किया गया था। सबसे अधिक अव्यवस्था का आलम काली तल्ला 8 नम्बर बूथ वार्ड 10 के 10 नम्बर बूथ, आम बगान दुर्गा मंदिर बूथ संख्या 5 पर मतदाताओं व कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया था। कइ बूथों पर पेयजल व पंखा भी नहीं था। सुबह 12 बजे तक बूथ पर भीड़ देखकर लोग दोपहर में पहुंचे लेकिन चिलचिलाती गर्मी में मतदाता धूप के नीचे खड़े नहीं हो पाए। 10 नम्बर बूथ एक स्कूल में बनाया गया था जहां वोटरों की संख्या 1500 से अधिक है। मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर अव्यवस्था को आलम देख हंगामा करना शुरू कर दिया। कई मतदाता बिना अपना मत दिए ही घर लौट गए।