पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जामताड़ा|नगर निकाय चुनाव में जामताड़ा से अध्यक्ष पद पर जहां

जामताड़ा|नगर निकाय चुनाव में जामताड़ा से अध्यक्ष पद पर जहां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|नगर निकाय चुनाव में जामताड़ा से अध्यक्ष पद पर जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होने की जानकारी मिल रही है। वहीं मिहिजाम में कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, राजद एवं निर्दलीय प्रत्याशी पूरे दम खम के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे। जिस कारण यहां मुकाबले का रिजल्ट काफी रोचक हो सकता है। दोनों ही क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दे रहे है। पार्टी द्वारा टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने से दोनों ही क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही थी। जिसका खामियाजा प्रत्याशी को सहना पड़ सकता है। इस वजह से वोटों में बंटवारे का बड़ा समीकरण सामने आ रहा है। इस बार भी मिहिजाम के चुनाव में विकास से कहीं आगे जातिवाद हावी रहा। इस जाति के मतदाताओं ने इस प्रत्याशी को वोट किया। इस गुणा गणित के दम पर कई प्रत्याशी जीत का आकलन करने में जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...