मिहिजाम में 17 हजार वोटरों ने 64 प्रत्याशियों के किया भाग्य का फैसला
सोमवार को मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड के लिए 17 हजार से अधिक मतदाताओं ने 84 प्रतियाशियों के भाग्य का फैसला कर अपना मत दिया। मिहिजाम में 27884 मतदाताओं के लिए 20 वार्ड में 27 बूथों पर मतदान कराया गया। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे थे। तेज गर्मी के कारण दोपहर 1 बजे के बाद सभी बूथों पर धीरे धीरे मतदाताओं की संख्या घटती चली गई। दोपहर 2 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुकी थी। लेकिन चिलचिलाती गर्मी के कारण दोपहर में लोग घर में दुबके रहे। कई बूथों पर धीमी मतदान होने से लोगों में गुस्सा भी देखा गया। सभी बूथों पर सुरक्षा के चाक चौबंद का इंतजाम किया गया था। बूथों पर औचक निरीक्षण करने के लिए जामताड़ा एसपी डाॅ जया राय ने पहुंचकर बूथों का जायजा लिया। जया राय ने बताया कि मिहिजाम में कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की खबर नहीं आई। जामताड़ा एसडपीओ पूज्य प्रकाश ने भी सभी बूथों को जायजा लिया। नगर परिषद कार्यालय में बनाया गया था कंट्रोल रूम। एसी विधान चंद्र दास व कई पदाधिकारी मिलकर कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर नजर रखे थे। कई नए युवा वोटरों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग करते हुए खुशी जताई।