मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया
मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया
जामताड़ा| मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा निवासी दीपाली दास ने पति किशोर कुमार दास एवं अन्य तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दायर किया है। कहा है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही अभियुक्त द्वारा दहेज के रूप में 6 लाख की मांग की जाने लगी। नहीं देने पर घटना के दिन मारपीट कर घर से भगा दिया।