मिहिजाम पेट्रोल पंप में डकैती करने पहुंचा बदमाश कुत्ता लेकर भागा
सीसीटीवी कैमरे में कैद कुत्ता ले जाते अपराधी।
मिहिजाम | मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई स्थित ईशान फ्यूल एंड सर्विस स्टेशन में मंगलवार की रात डकैती की नियत से तीन संदिग्ध युवक प्रवेश किए थे। लेकिन योजना विफल रही। तीनों संदिग्धो की हरकत पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह पंप के मालिक परवेज रहमान जब अपने पंप पर पहुंचे तो अपने पालतू एलसीसीएन कुत्ते के बच्चे को नहीं देखा। जब सीसीटीवी की फूटेज को खंगाला तो एक मोटे से व्यक्ति आॅफिस का दरवाजा अंदर खोलकर कुते को ले जाते दिख रहा है। पंप पर काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि रात के 9 बजे पंप बंद होने के बाद सभी दूसरे कमरे में बैठकर हिसाब कर रहे थे। बाईक की आवाज सुनाई दी लेकिन लगा शायद कोई ग्राहक पेट्रोल के लिए आया हो इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। जाने के क्रम पर जब देखा तो तीन लोग एक ही बाईक पर सवार होकर चले गए।