मिट्टी में ट्रक के धंसने से घंटों बाधित रहा यातायात
पुलिया निर्माण स्थल के पास फंसा ट्रक।
सिटी रिपोर्टर | जामताड़ा
जामताड़ा- मिहिजाम मुख्य मार्ग के बाेदमा पुलिया निर्माण स्थल पर ट्रक कच्ची सड़क के मिट्टी में फंस गई। उक्त सड़क पर जाम लग जाने से अवाजाही में अन्य वाहन चलकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि बोदमा पुलिया निर्माण स्थल पर कच्ची सड़क बनाकर वाहनों को गुजारा जा रहा है।
इसी क्रम में मिहिजाम से जामताड़ा की ओर जा रही ट्रक संख्या एलएल 01 जी 5185 जिसमें लोहे का स्लेप लोड था। उक्त ट्रक कच्ची सड़क के मिट्टी में करीब तीन फीट धंस गई। वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से मिट्टी में धंस जाने से सड़क पर जाम की स्थित बनी रही। लोग जैसे जैसे उक्त कच्ची सड़क से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे है। लोगों ने बताया कि इस मुख्य सड़क पर तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। इस मुख्य सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे है मगर खेत की मिट्टी को काट कर जैसे तैसे कच्ची सड़क बना दिया गया है। पांच माह बीत जाने के बाद भी सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।