पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपहरण के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अपहरण के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारठ|सारठ थाना पुलिस ने गुरूवार देर रात्रि को नाटकीय ढंग से थाना कांड संख्या 59/18 के नामजद अभियुक्त लालू मंडल को सारठ चैक से गिरफ्तार करके शुक्रवार जेल भेज दिया है। बताते चलें कि लालू मंडल मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगो गांव रहने वाला था, जो अक्सर सारठ थाना क्षेत्र स्थित अपने मामा घर घाघरा आने-जाने के क्रम में उस गांव की एक नाबालिक इंटर की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपना गांव बीते छह अप्रैल को ले गया था। इधर छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उनकी मां सुमित्रा देवी के लिखित आवेदन पर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। हालांकि सारठ पुलिस के साथ थाने आई नाबालिक छात्रा ने अपने बयान में कहा कि पिछले छह माह से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था और अपनी मर्जी से उक्त लड़का के साथ गई थी।

खबरें और भी हैं...