नप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
पहली बार दलीय आधार पर हो रहे नगर निकाय चुनाव के कारण सभी राजनीतिक पार्टिया मतदाताओं को अपने ओर आकर्षित करने के लिए लोक लुभावन वादे के साथ ही अपनी पार्टी के घोषणा पत्र भी जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद के जेएमएम प्रत्याशी सलील रमण बंटू ने पोखरतल्ला व कानगोई में मतदाताओं के समक्ष में कहा कि जीतने पर सबसे पहले बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स का दर कम करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी। रेल पार में रहने वाले लोगों को हमेशा रेल फाटक पर परेशानी होती है। इस परेशानी को देखते हुए फूट ओवर ब्रीज बनाने के आंदोलन करेगी। खेल का स्टेडियम जो शहीद कंमाडेट प्रमोद कुमार के नाम से बनवाया जाएगा। पूरे शहर को एलईडी रोशनी से जगमग करने का प्रयास रहेगा। जेएमएम की सरकार बनने पर पड़े कारखानों को चालू करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। शुक्रवार को जेएमएम प्रत्याशी ने कृष्णानगर, पी बनर्जी रोड, कानगाई, शांती नगर, सालबगान, बजड़ापाड़ा इलाके में डोर टू डोर जमकर जनसंर्पक किया। इस दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम व नगर अध्यक्ष प्रो कैलाश साव ने कहा कि अगर जेएमएम प्रत्याशी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीतते हैं तो जो भी बुनियादी काम मिहिजाम में अब तक नहीं हुआ होकर रहेगा।
पार्टी के जुझारू कार्यक्रता नरेंद्र मिश्रा ने कहा हम लोग आंदोलन के उपज हैं हमारे गुरूजी ने आंदोलन करके राज्य लिया इसे किसी किमत पर बर्बाद नहीं होने देंगे। इस मौके पर प्रदीप कुमार, राजकुमार, राजू, सुरज रवानी, राकेश, शीबा, रवि, रवि चौहान सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने उनके समर्थन में वोट मांगे।
समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते प्रत्याशी।