अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी खर्च में सबसे आगे रहे
नगर निकाय चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए रविवार देर रात तक लगे रहे। रविवार को घर-घर जाकर प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोट मांगा। वहीं मतदाता भी सभी प्रत्याशी को आशीर्वाद देते देखे गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पद के सभी प्रत्याशी पूरे दम खम से चुनावी दंगल में उतरे है। जनता को कौन प्रत्याशी अपने पक्ष में कर सकते है यह तो आगामी 20 अप्रैल को मतगणना के साथ ही साफ हो जाएगा। चाय, पान की दुकान हो या नुक्कड़ सभी जगह लोग अपने गुणा गणित से जीत का समीकरण बैठाने में लगे हुए है। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार एवं अन्य व्यवस्था में जमकर खर्च किया किया है। व्यय लेखा कोषांग द्वारा जारी सूचना में जामताड़ा नगर पंचायत एवं नगर परिषद मिहिजाम के चुनाव में प्रचार प्रसार व अन्य खर्च। मिहिजाम नगर पंचायत चुनाव में खर्च के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी अरूण दास ने 1 लाख 36,094 हजार रुपए व्यय किया। भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता ने 98, 669 खर्च का ब्योरा दिया है। झामुमो प्रत्याशी सलिल रमण ने 1 लाख 10622, राजद प्रत्याशी सत्य पाल यादव ने 57 हजार 912 रुपए, स्वतंत्र सुरेश कुमार दत्त ने 49 हजार 705 रुपए, स्वतंत्र बाल मुकुंद रविदास ने 59 हजार 747 रुपए, जबकि स्वतंत्र आरती सिन्हा ने 42 हजार 70 रुपए खर्च दिखाया। नगर परिषद मिहिजाम में उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजद से पंकज यादव ने 26 हजार 220 रुपए, आजसू से प्रतिमा राय ने 61 हजार 582 रुपए, भाजपा की रीता शर्मा ने 97 हजार 801 रुपए, झामुमो से विष्णु देव मुर्मू ने 29830, कांग्रेस से शांति 74185 रुपए, स्वतंत्र में धर्मेंद्र गुप्ता ने 30660 रुपए, काजू शर्मा ने 19406 रुपए, सीपीआईएम की अलका माजी ने 29 हजार 680 रुपए व्यय किया, झामुमो अाभा आर्या ने 48 हजार 980 रुपए, कांग्रेस से मुक्ता 2 लाख 9965 रुपए, भाजपा रीना कुमारी ने 1 लाख 50 हजार 688 रुपए।
आइए चुने शहर की सरकार
चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों को निर्देश देते डीसी।
उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी के व्यय की सूची
भाजपा चंडी चरण दे ने 62 हजार 150 रुपए, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी चंडी दास पुरी ने 31 हजार 450 रुपए, झाविमो प्रत्याशी पवित्र महता ने 52 हजार 105 रुपए, आजसू राजेश कुमार महतो ने 24 हजार 4 रुपए, झामुमो रिजवान शेख ने 47 हजार 226 रुपए, कांग्रेस संजय अग्रवाल ने 64300 रुपए खर्च दिखाया, स्वत्रंत से नंद गोपाल सिंह ने 86 हजार 775 रुपए खर्च दिखाया।