पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तनवीर का सुपर सिंगर वाॅयस आॅफ झारखंड में चयन

तनवीर का सुपर सिंगर वाॅयस आॅफ झारखंड में चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकुल एकेडमी जमशेदपुर के तत्वाधान में आयोजित सुपर सिंगर वाॅयस आॅफ झारखंड के लिए मिहिजाम के तनवीर सिंह का चयन होने से मिहिजाम सहित पूरे जिले में संगीत प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। तनवीर के गुरु चरंजीत सिंह ने बताया कि तनवीर बहुत ही होनहार है और इसके पहले भी कई चैनलों द्वारा आयोजित रियलटी शो में आॅडिशन दे चुका है। तनवीर के सर से माता-बाप का साया उठ चुका है बावजूद उसने अपनी मेहनत के बल पर यह कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने बताया कि अपनी तीन बहनों के साथ मामा-मामी के पास तनवीर रहता है। तनवीर की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण पूरी नहीं हो पाई। 21 वर्ष के तनवीर अपनी जिम्मेवारियों से पीछे नहीं हटा और मिहिजाम बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम कर अपना व अपने बहनो का पेट पालने लगा। तनवीर की माने तो मामा हरजीत ने ही गाने के लिए प्रेरित किया और हमेशा उत्साह बढ़ाने का काम करते है। सोमवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 9 स रात 9 तक तनवीर कपड़े की दुकान में काम करता है। बीच बीच में समय मिलने पर यू-ट्यूब की मदद से गानों का अभ्यास करता है। प्रत्येक सोमवार को रोजाना बचाए गए नास्ते के 10 रुपए को जमा कर वो आसनसोल गाने की रियाज करने जाता है। यू-ट्यूब पर कई एलबम भी पंजाबी व हिंदी गाने के रूप में रिलीज किया गया है।

तनवीर ने बताया कि पैसे की कमी के कारण मुझे संगीत का अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है। फिर भी मैं कपड़े की दुकान पर सुबह से रात तक काम करने के बाद जब घर आता हूं तो अभ्यास करता हूं। मैंने कई रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया लेकिन सफलता नहीं मिली है। लेकिन अंत में मुझे सुबह सिंगर वॉयस ऑफ झारखंड के लिए चयन किया गया है। इससे मैं काफी उत्साहित हूं। चयन के बाद से मैंने अभ्यास और भी तेज कर दिया है।

उपलब्धि

मां-बाप का साया उठने के बाद कपड़े की दुकान में काम कर संगीत साधना में जुटा

खबरें और भी हैं...