मिहिजाम रोड स्थित गायत्री मंदिर का ढलाई कार्य रविवार को किया गया। मौके पर कहा गया कि मानव में देवत्व की उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण की अवधारणा को साकार करने हेतु विचार क्रांति अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत वर्ष में सभी जिला मुख्यालय में गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना हुई है। बताया गया कि केवल जामताड़ा जिला मुख्यालय अभी तक वंचित था। मां गायत्री नगर मिहिजाम रोड जामताड़ा में वेदमाता देवमाता विश्वमाता गायत्री के मंदिर निर्माण हेतु सभी विचार धर्म प्रिय नागरिकों के सहयोग की अपील किया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार वर्णवाल, निरंजन वर्णवाल, रामानुज सिंह, मोहन प्रसाद, संजू देवी, प्रियंका देवी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।